Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अनुसूचित जाति की महिला से धोखाधड़ी के आरोप में महेश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने अनुसूचित जाति की महिला पप्पी देवी नायक पत्नी ओम प्रकाश नायक निवासी अंबेडकर नगर खेरदा को धोखाधड़ी से फर्जी प्लाट बेचने के आरोप में महेश सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की l
जानकारी के अनुसार प्रार्थियों पप्पी देवी नायक पत्नी ओमप्रकाश नायक ने इस्तगासे के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत की विज्ञान नगर निवासी महेश सोनी (पत्रकार) पुत्र राधेश्याम सोनी ने दिनांक 28.1.2021 को 2 लाख 45 हजार नगद लेकर ग्राम जीनापुर के पास 20-45 का प्लॉट जो की अरूपांतरित था लेकिन प्रार्थीया को रूपांतरित बताकर धोखाधड़ी से विक्रय कर दिया, साथ ही एग्रीमेंट इकरारनामे में 2 लाख 45 हजार के स्थान पर 140000 रुपए का ही इकरारनामा किया जिसका प्रार्थीया ने विरोध किया तो धोखाधड़ी से विक्रय करने वाले महेश सोनी द्वारा बताया गया कि विक्रय पत्र पर 140000 ही लिखे जाते हैं कहकर प्रार्थीया को गुमराह किया l

 

Case registered against Mahesh Soni for cheating a Scheduled Caste woman in sawai madhopur

 

इसके बाद भी प्रार्थियों द्वारा जब प्लॉट पर कब्जा देने की बात की गई तो अभी कब्जा ना देने की बजाय प्रार्थियों से टालमटोल करता रहा इसके उपरांत प्रार्थीया को संदेह हुआ तो उसने संबंधित कागजों से प्लॉट का पट्टा बनवाना चाह तब प्रार्थीया को पता चला कि उक्त प्लाट तो रूपांतरित ही नहीं है और उसके साथ धोखाधड़ी की गई है l प्रार्थीया ने अपनी रिपोर्ट में आरोपी के विरुद्ध कई न्यायालयों में धोखे से प्लाट बेचने एवं चेक अनादरण के प्रकरण लंबित होना बताया है l धोखाधड़ी के प्रकरण में मुलजिम कई बार जेल जा चुका है जिनकी जमानत भी माननीय उच्च न्यायालय से हुई है l थाना कोतवाली ने आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468 में मुकदमा दर्ज किया l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !