Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एक्शन मोड में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत: कहा भ्रष्टाचारी पाताल में छुपे होंगे तो भी होगी कार्रवाई

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दो टूक कहा कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मोदी सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति है। शेखावत ने स्पष्ट कहा कि जिसने गलत नहीं किया है, उसको डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जिन लोगों ने गलत किया है, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, वो पाताल में भी छुपे होंगे तो उनको निकालकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर प्रवास के दौरान शेखावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि शहर के सभी नए-पुराने भाजपा परिवार के सदस्यों का स्नेह मिलन बुधवार को कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर में आयोजित किया गया है। शेखावत ने कहा कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जोधपुर में जो हमें तैयारी करनी है, उसके विषय में भी चर्चा करेंगे।

 

Even if the corrupt are hiding in hell, action will be taken - Gajendra Singh Shekhawat

 

अरोड़ा सर्कल पर किया श्रमदान

बुधवार को राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना बलिदान देने वाले जोधपुर के सपूत प्रोफेसर महेंद्र नाथ अरोड़ा सर्किल पर स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। सुबह 8.30 बजे सभी कार्यकर्ता वहां उपस्थित हुए। शेखावत ने शेखावतजी का तालाब स्थित मंदिर पहुंच कर बालाजी महाराज के ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंजनी सुत मंदिर में दर्शन किए। यहां पर प्रसादी ग्रहण की। इस मौेके पर पत्नी नोनद कंवर भी साथ थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !