Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के प्रतिष्ठित वैश्विक पटल पर सवाई माधोपुर से कवि सम्मेलन का आयोजन और संचालन किया गया। इस पटल के समन्वयक और इस संस्था के वैश्विक अध्यक्ष प्रख्यात साहित्यकार तथा पत्रकार प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव की। अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने किया।

 

कवि सम्मेलन में नोएडा से इस पटल के समन्वयक और इस संस्था के वैश्विक अध्यक्ष प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव, गोरखपुर से कवियत्री पूजा श्रीवास्तव, नैनीताल से कवियत्री सौम्या दुआ, कानपुर से कवियत्री डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ, मुंबई से साहित्यकारा डॉ. दमयंती शर्मा और सवाई माधोपुर से डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी शामिल हुए।

 

 

Kavi Sammelan organized on the occasion of Subhash Chandra Bose birth anniversary in sawai madhopur

 

 

कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूजा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। उसके पश्चात पूजा श्रीवास्तव ने कविता सजदे में हम सिर चढ़ाकर जाएंगे, जां वतन तुझपे लुटाकर जाएंगे प्रस्तुत की। डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ने कविता शौर्य के प्रतीक बोस, जय हिन्द उदघोष, आज उनकी जयंती हम सब मना रहे प्रस्तुत की। इसी प्रकार डॉ. दमयंती शर्मा ने कविता शहादत दी जवानों ने, तिरंगा ओढ़ सीने पर वतन की शान हो गए, वो हिंदुस्तान हो गए प्रस्तुत की।

 

 

 

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कविता जय हे मातृ भूमि कल्याणी, शुभ्र किरीट हिमालय तेरा, सागर है चरणों का चेरा, हृदय देवताओं का डेरा, सस्य श्यामला, रूप तुम्हारा, शीतल चूनर धानी प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने कविता तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, बोले थे ये महा वाक्य, नेताजी सुभाष ने प्रस्तुत की। मंगलवार देर शाम तक चले इस कवि सम्मेलन को स्वदेश एवं अन्य देशों के असंख्य श्रोताओं ने देखा सुना और सराहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !