Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रत्येक बालिका का सर्वांगीण विकास हो ध्येय : सम्भागीय आयुक्त

राष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा के मुख्य आतिथ्य में पैराडाईज मैरिज गार्डन आलनपुर में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आज बुधवार को आयोजित हुआ। बालिकाओं के साथ केक काटकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हुए उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में “भविष्य की उड़ान” नवाचार से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।

 

जिसमें गांव के किसानों, राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन ने एकत्रित होकर अपनी ग्राम पंचायत के विद्यालयों के संरचनात्मक विकास के लिए राशि भेंट की है। उन्होंने कहा कि यह की बेटियां ना सिर्फ राजकीय सेवाओं में बल्कि केन्द्र सरकार सेना में भी अपनी सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण में महत्ती भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रारम्भ की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बेटियों के सर्वांगीण विकास की बात कहीं।

 

 

Sawai Madhopur News The aim should be all-round development of every girl Divisional Commissioner

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय अपने घर की प्रत्येक बालिका को उच्च शिक्षा दिलाकर उसका भविष्य निर्माण करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बेटी पढ़ेगी तो ना सिर्फ अपना स्वयं का बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भी भविष्य उज्जवल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि भविष्य उड़ान नवाचार के माध्यम से विद्यालयों के उन्नयन के लिए जो राशि दी है वह अनुकरणीय है। इसी प्रकार के प्रयास हमें आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं छात्रावासों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधारभूत संरचनाएं जुटाने में भी करना होगा। उन्होंने कहा कि हम जिस प्रकार अपने बेटों को उच्च शिक्षा व उनके करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाते है उसी प्रकार हमे अपनी बेटियों के भविष्य निर्माण में भी सार्थक भूमिका निभानी होगी।

 

 

 

 

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा समाज में उनके विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना है और सबसे जरूरी बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर रोक अंकुश लगाना है।

 

 

 

 

इस अवसर पर 4 से 8 वर्ष आयु की बालिकाओं के साथ सामुहिक रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया गया तथा बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्भागीय आयुक्त ने उपस्थित प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलवाई तथा हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ केनवास पर हस्ताक्षर कर कन्याभ्रूण हत्या ना करने एवं बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बालिकाओं, शिक्षकाओं एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल, विकास अधिकारी समय सिंह मीना, संरक्षण अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित समग्र शिक्षा अभियान के कृष्णानंद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !