Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवाड़ का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवाड़ का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से साफ – सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश उपस्थित चिकित्सकों को प्रदान किए।

 

 

उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों को साफ सुथरी बेडशीट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

 

 

District Collector conducted surprise inspection of Community Health Center Shivad

 

 

 

जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के शौचालयों का निरीक्षण कर शौचालयों में नियमित साफ – सफाई रखने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के साथ – साथ सभी आवश्यक दवाओं एवं जांच की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

 

इसके उपरान्त उन्होंने मेडिकल व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्वास्थ्य जांच उपकरण, उपचार की त्वरित व्यवस्था सहित निःशुल्क दवा एवं जांच आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पर्ची काउंटर एवं दवा वितरण केन्द्र में जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली दवाओं की जांच की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !