Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाजपा की चलो गांव की ओर अभियान की कार्यशाला संपन्न

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा चलो गांव की ओर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर सवाई माधोपुर जिले की कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे शक्ति वंदन कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक आरती भगोतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, प्रधान शशिकला मीणा और मंजू गुर्जर उपस्थित रही। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान के तहत एक हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांव ने भाजपा के तीन-तीन पदाधिकारी गांवों में प्रवास करेंगे और भाजपा की केंद्र सरकार के लाभान्वित हुए लोगों से मुलाकात करेंगे साथ ही गांव में बने हुए मंदिर और धर्मशालाओं में जाकर संपर्क करेंगे।

 

BJP's 'Chalo Gaon' campaign workshop concluded in sawai madhopur

 

मोतीलाल मीणा ने कार्यशाला में उपस्थित अभियान के मंडल संयोजक और सहसंयोजको पूरे अभियान के बारे में प्रशिक्षण भी दिया। गांव की ओर चलो अभियान कार्यशाला के बाद देश में चल रहे महिलाओं के शक्ति वंदन कार्यक्रम की भी जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई, उसमें भी मुख्य वक्ता के रूप में मोतीलाल मीणा ने महिलाओं को संबोधित किया। भाजपा का पूरे देश में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम महिला शक्ति से संपर्क करने का अनूठा अभियान है, शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। शक्ति वंदन कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक आरती भागोतिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ स्तर तक की महिलाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, इससे मोदी ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप दिया है। इस दौरान भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, अभियान के संयोजक और सहसंयोजक, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और शक्ति वंदन अभियान की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। कार्यशाला में मंच संचालन अभियान के जिला संयोजक उदय सिंह गुर्जर ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !