निदेशालय विशेष योग्यजन द्वारा संचालित विशेष योग्यजन छात्रवृति योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विशेष योग्यजन विद्यार्थियों से 29 फरवरी, 2024 तक कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में ऑफ आफॅलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए जिले की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विशेष योग्यजन विद्यार्थी को कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के 500 रूपये प्रतिमाह एवं कक्षा 5 से कक्षा 8वीं तक के विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को 600 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति देय है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया