Sunday , 8 March 2026
Breaking News

10 से 21 फरवरी तक लगेगा रणथंभौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 

जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान तथा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर द्वारा इन्दिरा मैदान में 10 फरवरी से 21 फरवरी, 2024 तक रणथंभौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि मेले में अचार चटनी, खिलौने, किचिन वेयर, खादी के उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, आयुर्वेद उत्पाद, लकडी फर्नीचर, गलीचा, कश्मीरी उनी वस्त्र, हैण्डलूम वस्त्र, नमदें आदि उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन किया जाएगा।

 

 

 

Ranthambore Industry and Handicraft Fair will be held from 10th to 21st February in sawai madhopur

 

 

 

 

मेले में आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों, बैंकों द्वारा उनके विभाग/संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, मैजिक शो आदि भी लगाये जाएंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि मेले में सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्योग मेले में जो भी लघु उद्यमी, हस्तशिल्पी, दस्तकार, ट्रेडर्स अपने उत्पाद का प्रदर्शन, विपणन करना चाहते हैं, वे उद्योग मेले में अपनी स्टाल बुक कराने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सवाई माधोपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !