Saturday , 7 March 2026
Breaking News

योजनाबद्ध तरीके से होगा राज्य के अल्पसंख्यकों का विकास – सदस्य, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

राज्य के अल्पसंख्यकों के समावेशी विकास को लेकर अल्पसंख्यक मामलात निदेशालय में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित कि गई जिस में प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, हितधारकों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैयद शहज़ादी ने संवाद किया व बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए गए। आयोग सदस्य शहजादी ने कहा की विभागीय योजनाओं को किस तरह और जन उपयोगी बनाया जा सके इस पर आगे भी मंथन करते रहेंगे। मुझे खुशी है कि आज की चर्चा से एक नज़र हमे मिली है जिस से हम उन मुद्दों को देख पाएंगे जो रोजमर्रा में अछूति रह जाती है। हम इन सभी सुझावों व भावनाओं को आगे लेकर जाएंगे। इस दौरान यदि ज़रूरत होगी तो इन सभी से फिर राब्ता होगा।
उन्होंने तकनीकि शिक्षा के माध्यमों से अल्पसंख्यकों के कौशल उन्नयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा की अन्य राज्यों एवं अन्य देशों में अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजना एवं ढांचे का अध्ययन भी आवश्य करें ताकि प्रदेश में भी अल्पसंख्यक समाज को मजबूत किया जा सके। केंद्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अल्पसंख्यक समाज को प्राप्त हो ये हमे सुनिश्चित करना है।
Development of minorities of the state will be done in a planned manner - Member, National Minorities Commission
देश के प्रधानमंत्री अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्य धारा में लाना चाहते हैं। जिसके लिये केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे 15 सूत्रीय कार्यक्रम को धरातल तक पहूंचाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। बैठक की शुरूआत में विभाग की निदेशक नलिनी काठोतिया ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे नवाचारों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए पूरे प्रदेश के हितधारकों से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों के माध्यम से फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक लोगों से जुड़े व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाएं एवं सुझाव लें।
उन्होंने कहा कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों का चौमुखी विकास हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है व आगे भी करते रहेंगे। जो सुझाव आज प्राप्त हुए हैं उन्हें अमल में लाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को लाभान्वित कर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। बैठक में विभाग के उप निदेशक डॉ. महमूद अली खान सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !