Saturday , 5 September 2026
Breaking News

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य – डॉ. प्रेमचंद बैरवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय, प्रण अंत्योदय के भाव के साथ “गांव चलों अभियान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत लालासी में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित महिलाओं, वरिष्ठ नागरिको, युवाओं, जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य हैं जिसकों साकार करने की दिशा में सरकार अविरल गति से सतत् अग्रसर है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए गांव व ढाणी के अंतिम व्यक्ति तक गांव चलो अभियान के माध्यम से योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जो व्यक्ति पिछड़ गया है उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हम सबका कर्तव्य है।

 

Our aim is to reach the schemes of Central and State Government to the last person - Dr. Premchand Bairwa

 

उन्होंने ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जिससे की पात्र व्यक्ति लाभान्वित होने से वंचित नहीं हो सके। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने ग्राम पंचायत लालासी के प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के युवा, महिला और बुजुर्ग लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान संतोष देवी, भंवरी देवी, सुबिता, रूकमणी, लिछमी, मंजू, हरदयाल, मूलाराम, गिरधारीलाल, हरलाल जाट ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के तहत मिल रहे लाभों का अनुभव साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने थोरासी गांव में पीर बाबा धाम के दर्शन कर गांव में ही जन सहयोग से बने पीर धाम फुटबॉल क्लब खेल मैदान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से रूबरू हुए। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सम्बंधित अधिकारी, आमजन एवं योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !