नगर परिषद मण्डल की साधारण सभा की बैठक नगर परिषद सभापति रमेश कुमार बैरवा की अध्यक्षता में आज बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में परिषद का बजट वर्ष 2024-25 का बजट पर विचार विमर्श कर अनुमोदन किया गया। परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए कुल 1894.21 लाख रूपये का बजट सदन द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।

साथ ही जिन संवेदकों को परिषद द्वारा कार्यादेश जारी किए जा चुके है उनसे शीघ्र निर्माण कार्य चालू करवाने, कार्य चालू नहीं होने की स्थिति में संबंधित संवेदक को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप सभापति अली मोहम्मद, लक्ष्मी देवी, दीपक, प्रियंका, शंकरलाल, बिन्दा चौधरी, अंचल शर्मा, केदार, रविन्द्र, हरिमोहन, संजय गौतम, राजेश अयज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया