Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिले के संवेदनशील मतदान केद्रों का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से आज गुरूवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर मौजूद व आसपास रहने वाले नागरिकों से बातचीत भी की। मतदान केन्द्र के आसपास की रिहायश, अप्रोच रोड, पैरामीटर बाउंड्री आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों, पुरुष एवं महिला मतदाताओं की कुल संख्या, मतदाता सूची में मुद्रित फोटो की गुणवत्ता की जांच, मतदान केन्द्र पर रैम्प, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, पेयजल की उपलब्धता,फ र्नीचर, संकेतक तथा सूचनाओं का मुद्रण, मतदान केन्द्र के क्षेत्र में भयग्रस्त पॉकेटस स्थित की जानकारी ली।

 

District Election Officer and Superintendent of Police jointly inspected sensitive polling stations in sawai madhopur

 

इन संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर, सूरवाल, बड़ागांव भड़कोली, गंभीरा आदि संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ-साथ मैनपुरा, देवली, अजनोटी, भाड़ोती मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा, जिसमें आधारभूत सुविधाएं, होम वोटिंग के लिए चयन किए गए मतदाता, वेबकास्टिंग, पीडब्ल्यूडी से शत-प्रतिशत मतदान इत्यादि के बारे में बीएलओ से जानकारी ली गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने बूथ से 200 मीटर की दूरी व्यवस्थित करने के साथ ही संवेदनशील बूथ क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों का नाम, संख्या, बीएलओ का नाम, पदनाम व मोबाइल नम्बर आसानी से देखे जाने वाले स्थान पर स्पष्ट रूप से अंकित करावें। उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए किए जा रहे घर-घर सर्वे की जानकारी ली। उन्होंने आम नागरिकों से भी बातचीत कर मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग की अनुपालना में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी एवं सुविधाओं के इजाफे के बारे में सुझाव लिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के संबंध में भी आमजन से बातचीत की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरूक रहकर न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि आसपास के सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा उन्हें 24 घंटे सतर्क रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !