Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथम्भौर वन्यजीव क्षेत्र में प्लास्टिक बैन की सख्ती से हो पालना : जिला कलेक्टर

रणथम्भौर नेशनल पार्क में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वन विभाग के अधिकारियों, होटल प्रतिनिधियों एवं गाईड्स के साथ बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि वन विभाग ने राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अभयारण्य और कन्जर्वेशन रिजर्व में प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा रखा है। इन क्षेत्रों में प्लास्टिक या पॉलीथिन कैरी बैग्स, पाउच, प्लास्टिक की बोतल, कैन्स व सभी प्रकार के प्लास्टिक पैकिंग में उपलब्ध खाद्य सामग्री नहीं ले जाई जा सकेगी।

 

उन्होंने कहा कि रणथम्भौर वन्यजीव क्षेत्र में प्लास्टिक बैन की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने कहा कि वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। वन्यजीव क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर वन क्षेत्र की साफ-सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि रणथम्भौर क्षेत्र के होटल प्रबंधकों से संपर्क कर रिसेप्शन पर प्लास्टिक प्रतिबंध की सूचना प्रदर्शित करवाई जाए। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय से कार्य कर रणथम्भौर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की।

 

Plastic ban should be strictly enforced in Ranthambore Wildlife Area District Collector

 

उन्होंने गणेशधाम, रणथम्भौर दुर्ग, गणेश मंदिर परिसर में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के साइन बोर्ड लगाने, गाइड, रिक्शा चालक, जीप, जिप्सी, कैंटर चालकों, होटल मैनेजर या मालिक के साथ संस्था व गणेश मंदिर के प्रतिनिधियों के माध्यम से बाहर के आने वाले पर्यटको एवं आमजन को रणथम्भौर क्षेत्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं प्लस्टिक मुक्त रणथम्भौर हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने गाइड, पर्यटकों एवं परिक्रमा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा किसी भी प्रकार से प्लास्टिक रणथम्भौर क्षेत्र में नहीं पहुंचे यह सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग एवं मंदिर के प्रतिनिधियों को दिए।

 

उन्होंने रणथम्भौर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से रणथम्भौर दुर्ग एवं नेशनल पार्क जाने वाले सभी वाहनों की त्रिस्तरीय जांच की कार्ययोजना बनाने, जलपान हेतु प्लास्टिक बोतल के स्थान पर सभी होटल एवं पर्यटक वाहनों में रियूजेबल स्टील बोतल का प्रयोग करने की बात कहीं। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, डीसीएफ रणथम्भौर टाईगर रिजर्व डॉ. आर.एन. भाकर, डीसीएफ प्रमोद कुमार धाकड़, पुरातत्व विभाग के सुरेन्द्र सान्दू सहित नेचर गाइड एसोशिएशन, होटल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !