Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कैलाश मानसरोवर तथा तिब्बत की आजादी के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे – डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी

भारत तिब्बत सहयोग मंच का रजत जयंती दिवस मनाया, पक्षियों हेतु बांधे परिंडे

भारत तिब्बत सहयोग मंच का रजत जयंती दिवस ठिंगला स्थित बालाजी मंदिर में महंत बालकदास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में पक्षियों हेतु परिंडे भी बांधे गये। इस अवसर पर बोलते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रांतीय महामंत्री डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि 1959 में तिब्बत पर चीन के आधिपत्य के समय से ही तिब्बती अपनी आजादी हेतु संघर्षरत हैं। यह विषय भारत की सुरक्षा से भी जुड़ा होने के कारण हम भारतीयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

हमारे आराध्य देव भगवान शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर भी चीन का आधिपत्य है। तिब्बत और कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश, तत्कालीन सरसंघचालक के. सी. सुदर्शन तथा तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा जी के नेतृत्व में पांच मई 1999 को धर्मशाला में भारत तिब्बत सहयोग मंच की स्थापना की गयी।

 

Will continue to struggle for the freedom of Kailash Mansarovar and Tibet - Dr. Madhu Mukul Chaturvedi

 

पूरे भारत में मंच की विभिन्न इकाईयां तथा इसके कार्यकर्त्ता तिब्बत और कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने के उद्देश्य से निरंतर संघर्षरत हैं और इनकी चीन से मुक्ति तक निरंतर संघर्षरत रहेंगे। भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष लाल चंद गौत्तम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच महिला विभाग की जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन लाल कौशिक सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !