Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम कुसुम किसान योजना के तहत किसानों को मिलेंगे सोलर पंप 

केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को अनुदान पर सोलर पंप सेट लगाए जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पीएम कुसुम योजना चलाई जा रही है। इसके तहत सवाई माधोपुर जिले में किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए 3 हाॅर्स पावर, 5 हाॅर्स पावर तथा 7.5 हाॅर्स पावर तथा 10 हाॅर्स पावर के सोलर पंप सेट लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। इन सोलर पंप सेटों की स्थापना पर सरकार की ओर से किसानों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत अनुदान देय होता है। अनुसूचित जाति और जनजाति को प्रत्येक सोलर पंप सेट लगाए जाने पर 45,000  रुपए अतिरिक्त अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

 

सवाई माधोपुर जिले में 1400 किसानों के यहां सोलर पंप सेट लगाए जाने के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिसके विरुद्ध अब तक 1174 किसानों के यहां सोलर पंप सेट लगाए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है, तथा शेष बचे हुए लक्ष्यों के लिए भी नियमित रूप से स्वीकृति जारी की जा रही है। 100 से ज्यादा किसानों के यहां सोलर पंप सेट स्थापित किए जा चुके हैं और 65 से अधिक सोलर पंप सेटों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। सोलर पंप सेट किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है क्योंकि यह सूर्य की धूप से चलता है अर्थात दिन में ही चलता है, जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में सुविधा रहती है और रात को सांप कीड़े, सर्दी इत्यादि जोखिमों से बचा जा सकता है। इसके संचालन में कोई खर्चा भी नहीं आता है क्योंकि यह धूप से चलता है। इसलिए उद्यान विभाग की यह योजना किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

 

Farmers will get solar pumps under PM Kusum Kisan Yojana

 

पीएम कुसुम योजना को गति प्रदान करने के लिए योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग भरतपुर संभाग भरतपुर द्वारा सवाई माधोपुर जिले में उद्यान विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और सभी को निर्देशित किया गया कि प्राप्त लक्ष्यों के अनुसार किसानों के यहां शीघ्रातिशीघ्र सोलर पंप सेट स्थापित कराने की ठोस कार्यवाही करें ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शर्मा ने बैठक लेने के बाद चौथ का बरवाड़ा, शिवाड़, ईसरदा क्षेत्रों में उद्यान विभाग सवाई माधोपुर द्वारा किसानों के यहां स्थापित सोलर पंप सेटों का प्रति सत्यापन भी किया और किसानों से इसके उपयोगी होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा सोलर पंप सेट स्थापना के बाद बहुत ही खुशी महसूस की जा रही है और किसान इसके लिए उद्यान विभाग को धन्यवाद दे रहे हैं।

 

शर्मा ने फील्ड भ्रमण के दौरान सब्जी उत्पादक प्रगतिशील किसान रामधन प्रजापत सारसोप तथा पीपल्या में सुरेश मीणा के यहां जायद के मौसम की पैदा की जा रही सब्जियों जैसे — खरबूज, तरबूज,ककड़ी, लौकी, टमाटर, मिर्च, करेला, प्याज़, टमाटर, भिंडी इत्यादि की फसलों का भी अवलोकन किया जिनके उत्पादन से किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। शर्मा ने किसानों से अपील की कि अपनी तरक्की के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अनुदान पर उद्यान विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी तरक्की करते हुए आगे बढ़ें। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ब्रजेश मीणा सहायक निदेशक उद्यान विभाग, सोलर पंप सेट बनाने वाली शक्ति कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि वस राम मीणा, तथा स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक गिर्राज कोठारी कृषि पर्यवेक्षक साथ रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !