Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सार्वजनिक सुविधाओं की हालत खराब, खराब पड़े हैं शौचालय, प्याऊ व बस स्टैन्ड 

सवाई माधोपुर : नगर परिषद क्षेत्र में बनी अधिकांश प्याऊ व जगह जगह बने शौचालय खराब पड़े हैं। बस स्टैन्ड पर बैठने की कुर्सियां नहीं है। ऐसा लगता है मानो जिला मुख्यालय पर सरकारी योजनाओं का पैसा चौपट हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई स्थानों पर आमजनों के लिए नगर परिषद द्वारा बनाये शौचालय अधिकारियों की लापरवाही के चलते दुर्दशा के शिकार हो गये। अधिकांश शौचालय उनुपयोगी हो गए है। किसी में नल नहीं, सीट टूटी हुई, यहां तक कि पाइप लाइन व टंकियों का अता पता ही नहीं। कुछ शौचालय ऐसे स्थानों पर बनाये गये कि उनके बनने और नष्ट हो जाने का भी लोगों को पता नहीं। सारे शौचालय गंदगी व कूड़े के केन्द्र बन गये पर कोई देखने वाला नहीं है। कभी सफाई नहीं। इसी प्रकार पूर्व विधायक के कार्यकाल में कई स्थानों पर लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की प्याऊ भी अब अनुपयोगी सिद्ध हो रही है।

 

The condition of public facilities is bad, toilets, toilets and bus stands are in bad condition.

 

सरकार बदल चुकी है। विधायक भी बदल गये। टंकियों की सफाई न पहले हुई थी न अब हो रही है। टंकी भरने वाला कोई नहीं। टोंटिया तक चोरी हो गई। भीषण गर्मी में ये लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। यही हाल सिटी बस स्टेण्ड्स का है। नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य चौराहों पर बनाये गये सिटी बस स्टेण्ड को बनाने के बाद किसी ने सुध नहीं ली। नतीजा सभी टूटे फुटे नजर आ रहे हैं। कुर्सीयां टूटने के बाद कभी ठीक नहीं की गई। नतीजा बस स्टेण्ड पर लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। रही सही कसर थड़ी वालों ने उन पर अतिक्रमण कर पूरी कर दी है। नगर का हम्मीर चौराहा घटिया मेटिरियल के चलते क्षतिग्रस्त पड़ा है। दीवार टूट गई। टाईलें टूट गई। फंवारे बंद हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक चार बार से ज्यादा इस सर्किल की रिपेयरिंग हो चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !