महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद और भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा एकबार फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह असदुद्दीन ओवैसी और अकबरूद्दीन ओवैसी को लेकर दिया गया उनका बयान है।

नवनीत राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “ये छोटा भाई बड़ा भाई है न…छोटा भाई बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा लो, तब हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है, छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई को पता नहीं चलेगा कि कौन कहां से आया और कहां को गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया