Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने हम्मीर ब्रिज के चौड़ाईकरण एवं विस्तारीकरण निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज शुक्रवार को हम्मीर ब्रिज के चौड़ाईकरण एवं विस्तारीकरण निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर ने इस दौरान निर्माण कार्यों में विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग को एनएचएआई को निर्माण कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए है ताकि पुलिया का विस्तारीकरण कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 17 नवंबर, 2024 तक ही कार्य पूर्ण किया जा सके और शहर को ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकें।

 

 

Sawai Madhopur Collector Khushal Yadav inspected the widening and expansion construction works of Hammir Bridge.

 

 

 

हम्मीर ब्रिज के चौड़ाईकरण एवं निर्माण के कार्य का कार्यआदेश 32.91 करोड़ का मैसर्स विजय कुमार कॉन्टैक्टर को दिया गया है, जिसमें दो स्पान, एक 48 मीटर बो-स्ट्रिंग गर्डर, मुख्य रेलमार्गद्ध एवं दूसरा 30 मीटर कम्पोजिट गर्डर, एक रोटरी 40 मीटर व्यास, वी.यू.पी., रेम्प आदि का निर्माण सम्मलित है। उक्त कार्य ई.पी.सी. मोड पर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं की जानकारी ली।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि अब इस कार्य की मार्च 2025 तक पूर्ण होने की पूरी सम्भावना हैं। जिला कलक्टर द्वारा लालसोट साईड एवं टोंक साईड रेम्प के कार्य को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए एवं कार्य में आ रही बाधाएं (संरचनाओ को हटाना, भूमि अवाप्ति एवं रेल्वे विभाग के अनुमोदन आदि) को जल्द दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारीयों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !