Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका सांसद जसकौर को की भेंट

सवाई माधोपुर : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे) राजस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका की एक प्रति आज दौसा सांसद जसकौर मीना को सवाई माधोपुर प्रवास के दौरान उनके मैनपुरा स्थित शबरी ऑर्गेनिक कृषि एवं डेयरी फार्म पर आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने भेंट की।

 

 

संगठन महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया की आईएफडब्ल्यूजे संगठन के स्थापना दिवस से पूर्व पूरे प्रदेश में जिला व संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए गए थे, तत्पश्चात संगठन का 74वां स्थापना दिवस समारोह जयपुर में आयोजित कर स्मारिका का प्रकाशन किया गया।

 

 

Journalists presented the souvenir of IFWJ to MP Jaskaur Meena in Sawai Madhopur

 

 

ज़िया ने बताया की स्मारिका में प्रदेश और जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों का समावेश किया गया है। उल्लेखनीय है की जुलाई 2022 में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित आईएफडब्ल्यूजे जिला सम्मेलन सांसद जसकौर मीना के मुख्यातिथ्य तथा संगठन प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था।

 

कार्यक्रम में सवाई माधोपुर जिले के अलावा दौसा, बारां, कोटा, करौली, बूंदी जिले से सैंकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया था। सांसद को स्मारिका भेंट करते समय संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम, सचिव सुरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !