Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा सचिव ने किया सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने गत शुक्रवार को सखी वन स्टाॅप सेन्टर आलनपुर का मासिक निरीक्षण किया।

 

इस दौरान सखी वन स्टाॅप सेन्टर पर स्टाॅफ की स्थिति, पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बाॅक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, पीड़ित महिलाओं को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, पीड़त महिलाओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, पीड़ित महिलाओं के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संस्था में बहुत सी अनियमितताएं मिली।

 

 

District Legal Services Secretary inspected Sakhi One Stop Center in Sawai Madhopur

 

 

 

संस्था में कोई भी सुरक्षा गार्ड उपस्थित नहीं पाया गया, केन्द्र प्रबंधक अनीता गर्ग, मनोसामाजिक परामर्शदाता तनु जैन एवं सहायिका हिना परवीन के अतिरिक्त अन्य समस्त कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा साथ ही कई केस फाईल्स अपूर्ण पाई गई।

 

 

सचिव समीक्षा गौतम ने मौके पर उपस्थित सखी वन स्टाॅप की केन्द्र प्रबंधक अनीता गर्ग को सखी वन स्टाॅप सेन्टर द्वारा पीड़ित महिलाओं को दी गई सहायता के संबंध में रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने, पीड़ित महिलाओं को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, संस्था में साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने एवं संस्था की सुरक्षा के लिये पर्याप्त सुरक्षा गार्ड उपस्थित रखने के संबंध में निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !