Thursday , 23 April 2026
Breaking News

झोलाछाप डाॅक्टरों की दुकानों पर कार्यवाही करने की मांग

चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र में शिवाड़, सारसोप, टापुर, महापुरा, ईसरदा सहित सभी ग्राम पंचायत एवं ढाणियों में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें बढ़ रही है। फर्जी डॉक्टर मरीज के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं और गरीब भोली भाली जनता को लूट रहे हैं। क्षेत्र में जगह-जगह बिना रजिस्ट्रेशन वाले क्लीनिक चला रहे हैं इतना ही नहीं झोलाछाप डॉक्टर दुकानों पर फर्जी डिग्रियां लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झोलाछाप डाॅक्टरों की दुकानों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।

 

Demand to take action against quack doctors' shops in chauth ka barwara

 

ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण गरीब भोली भाले लोगों ने डॉक्टर समझ कर उपचार करवाते हैं और लुट रहे हैं लेकिन गरीब जनता को पता नहीं है कि उनका यह उपचार भगवान भरोसे किया जा रहा है इन फर्जी दुकानों में बैठे डॉक्टर मरीज को लुभाने के लिए पर्ची लिखने से लेकर भर्ती करने तक की व्यवस्था कर रखी है। मजे की बात यह है कि कस्बे सहित क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर फर्जी क्लीनिक की दुकान चल रही है। जहां से प्रशासन के उच्च अधिकारियों से जनप्रतिनिधि तक सभी लोग आते जाते हैं। अक्सर ऐसे मामलों भी देखने को मिलते हैं कि फर्जी डॉक्टरो के उपचार के दौरान जान आफत में आने पर मरीजों को टोंक-सवाई माधोपुर जयपुर भेज देते हैं जिसके चलते स्थानीय सरकारी अस्पताल वालों को इसकी जानकारी तक नहीं पड़ती है। ग्रामीणों का जिला प्रशासन से संपूर्ण क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों के खिलाफ कार्यवाही कर फर्जी डाॅक्टरों के क्लिनिक बंद करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !