Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्रियंका गांधी की तरफ इशारा कर बोले राहुल- अगर ये वाराणसी से लड़ जाती तो मोदी चुनाव हार जाते

उत्तर प्रदेश:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कहा है कि अगर प्रियंका गांधी वाराणासी से चुनाव लड़ती तो नरेंद्र मोदी यहाँ से चुनाव हार जाते। राहुल गांधी ने प्रियंका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, “अगर ये वाराणासी से लड़ जाती तो नरेंद्र मोदी भी चुनाव हार जाते।” रायबरेली में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “आप सबने मिलकर अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी को जिताया है।”
राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस चुनाव में यूपी में, सपा का हर एक कार्यकर्ता, कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ मिलकर लड़ा है। राहुल ने कहा कि, “पहली बार मैंने देखा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, सपा का हर कार्यकर्ता, डीएमके का हर कार्यकर्ता एक साथ खड़े होकर लड़े है। पहले गठबंधन होता था, लेकिन शिकायत आती थी कि यहां उन्होंने मदद नहीं की, वहां उन्होंने मदद नहीं की, लेकिन इस बार सब एकजुट होकर, एक इंच भी पीछे नहीं हटे।”
Pointing towards Priyanka Gandhi, Rahul said - If she had fought from Varanasi, Modi would have lost the elections.
राहुल ने कहा कि, “जनता समझ गई कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी भारत के संविधान को खत्म करना चाहते हैं और इसलिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया है।” राहुल ने कहा कि, “प्रधानमंत्री खुलकर हिंसा और नफरत की राजनीति कर रहे थे। ये हिंदुस्तान की संस्कृति और धर्मों के खिलाफ है।” राहुल ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश की जनता ने नफरत के खिलाफ, हिंसा के खिलाफ, अहंकार के खिलाफ दबाकर वोट किया है।” राहुल गांधी ने कहा कि, “ये अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर बनाया, उसमें उद्घाटन में एक गरीब व्यक्ति आपने नहीं देखा होगा, एक किसान नहीं था, एक मजदूर, दलित नहीं था।

आदिवासी राष्ट्रपति से कहते हैं कि तुम यहां नहीं आ सकतीं। वहां अदानी-अंबानी खड़े थे, क्रिकेट की टीमें खड़ी थीं। जवाब अयोध्या की जनता ने भी दिया है।” “सिर्फ अयोध्या में नहीं, वाराणासी में जान बचाकर निकले हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको कहता हूं, और बहन से कह रहा हूं, अगर ये लड़ जाती वाराणासी में, तो आज हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री दो-तीन लाख वोटों से वाराणासी का चुनाव हार जाते।”
उन्होंने कहा, “मैं ये बात अहंकार से नहीं कह रहा हूं, मैं ये कह रहा हूं क्योंकि हिंदुस्तान की जनता ने प्रधानमंत्री को संदेश दिया है कि हम आपकी राजनीति के, नफरत के, हिंसा के खिलाफ हैं, हम मोहब्बत और प्रगति चाहते हैं।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !