Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम मोदी कल आएंगे जोधपुर 

जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 25 अगस्त 2024 को अपने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में शिरकत करने आ रहे है। पीएम मोदी के साथ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, सीएम भजनलाल शर्मा, न्यायाधीश संजीव खन्ना, पंकज मित्तल, आगस्टीन जार्ज मसीह, संदीप मेहता भी शिकरत करेंगे।

 

 

 

PM Narendra Modi will come to Jodhpur tomorrow

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी के जोधपुर आने का कार्यक्रम बनने के साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है। जोधपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोधपुर रेंज के अलावा अन्य रेंज से भी पुलिस का जाब्ता मंगवाया गया है। पुलिस ने शहर में गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया है।

 

 

 

पीएम मोदी 2 घंटे तक रहेंगे जोधपुर”

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अनुसार वह रविवार शाम को करीब 4 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हाईकोर्ट परिसर में कार्यक्रम पर स्थल पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी जोधपुर में करीब दो घंटे तक इस कार्यक्रम मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

 

वीवीआईपी विजिट के तहत कमिश्नर ने पुलिस जवानों की बैठक:

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर आज शुक्रवार को जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की बैठक ली। बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी जवानों को पीएम के कार्यक्रम के तहत मोबाइल से फोटो और वीडियो लेने के लिए साफ मना किया है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से ज्यूडिशल एकेडमी होते हुए हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस और एसपीजी रास्ते का ट्रायल करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !