Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्य में 196 करोड़ की लागत की सड़कें स्वीकृत

जयपुर: उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा 2024 -25 की क्रियान्विति में 195.68 करोड़ रुपए की लागत की 332.10  किमी सड़कों की मंजूरी प्रदान की है ।उन्होंने कहा है की बजट घोषणायें समय पर क्रियान्वित की जाएगी ताकि आमजन को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके।
Roads worth Rs 196 crore approved in rajasthan
उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल टेंडर कर इन कामों को पूरा करने के निर्देश दिए है। इस राशि से सड़क निर्माण, नवीनीकरण, चौड़ाईकरण एवं सड़क मय पुलिया निर्माण के कार्य किए जाएंगे।
इन क्षेत्रों में होगा सड़क का निर्माण:
जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3.22 करोड़ की लागत से 2.50 किमी, बाँसवाड़ा के बागीदोरा में 5 करोड़ की लागत से 5 किमी, बारां के अंता में 2 करोड़ की लागत से 1.5 किमी, दौसा के लालसोट में 10.59 करोड़ की लागत से 15.35 किमी, चित्तौड़ के बड़ी सादड़ी में 0.80 करोड़ की लागत से 1.50 किमी, बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ में 3.43 करोड़ की लागत से 9.80 किमी, कोटा के सांगोद में 4.50 करोड़ की लागत से 0.90 किमी की सड़कों का निर्माण होगा।
इसी प्रकार डीडवाणा कुचामन विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से 2.15 किमी, प्रतापगढ़ में 9.30 करोड़ की लागत से 15.50 किमी, हनुमानगढ़ में 5 करोड़ की लागत से 6 किमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ एवं सुजानगढ़ में 5.09 करोड़ की लागत से 16.35 किमी, चित्तौड़ के निम्बाहेड़ा में 5 करोड़ की लागत से 5.20 किमी सड़कों का निर्माण होगा।
इसी प्रकार बाड़मेर में 4 करोड़ की लागत से 10 किमी, कोटा के पीपल्दा में 5 करोड़ की लागत से 6 किमी, झालावाड़ के मनोहरपुर में 5 करोड़ की लागत से 4.5 किमी, श्रीगंगानगर के सादुलशहर में 4.31 करोड़ की लागत से 4 किमी, भरतपुर के नदबर्ड में 3.40 करोड़ की लागत से 9 किमी, पाली के सुमेरपुर में 3.78 करोड़ की लागत से 8.5 किमी सड़कों का निर्माण होगा।
इसी प्रकार सवाई माधोपुर में 5 करोड़ की लागत से 6 किमी, करौली के सपोटरा में 3.45 करोड़ की लागत से 4.50 किमी, जालौर में 2.50 करोड़ की लागत से 9 किमी, झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में 3.4 करोड़ की लागत से 2 किमी, बारां (किशनगंज) में 2.25 करोड़ की लागत से 1.20 किमी सड़कों का निर्माण होगा।
इसी प्रकार जालौर के अहोर में 2.40 करोड़ की लागत से 6 किमी, राजसमंद में 5.50 करोड़ की लागत से 5.20 किमी, जयपुर जिले के बगरू, चाकसू, चोमू, हवामहल, शाहपुरा एवं विद्याधर नगर में 66.45 करोड़ की लागत से 107.45 किमी तथा नागौर के जायल में 11 करोड़ की लागत से 39.50 किमी की सड़के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनायी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !