Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य के ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य लगभग पूरा

जयपुर: प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलिय टी. रविकान्त ने गुरुवार को सचिवालय में रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना के कार्योें की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी की 10 प्रोसेस इकाइयों का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, वहीं परियोजना क्षेत्र में करीब 81 प्रतिशत काम हो गया है।

 

 

Rajasthan dream project work almost complete refinery in rajasthan

 

 

उन्होंने रिफाइनरी के शेष बकाया कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। टी. रविकांत ने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे प्रदेश के औद्योगिक व आर्थिक विकास में चार चांद लग जाएंगे। एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड द्वारा पचपदरा, बाड़मेर में 9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस-6 मानक की अत्याधुनिक राजस्थान रिफाइनरी के काम में तेजी आई है।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से पेट्रो उत्पाद पेट्रोल व डीजल के अतिरिक्त पेट्रोकेमिकल उत्पाद पॉली प्रोपलीन, ब्यूटाडीन, एलएलडीपीई, एचडीपीई, बेंजीन और टोलूइन आदि सह उत्पाद के क्षेत्र में निवेश आएगा। इससे औद्योगिक निवेश के साथ ही रोजगार और राजस्व की बढ़ोतरी होगी।

 

 

 एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलाकर विखार और कार्यकारी निदेशक रेजी मेथ्यू ने बताया कि रिफाइनरी निर्माण कार्य और मैकेनिकल कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी द्वारा सीएसआर के तहत क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि से जुड़े कार्य भी कराये जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !