Sunday , 7 June 2026
Breaking News

400 साल पुरानी दीवार गिरी, एक ही परिवार के 5 लोग सहित 7 की मौ*त

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के दतिया में एक पुराने किले की दीवार ढहने से नौ लोग दब गए थे, जिसमें से सात लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं दो लोगों को बचा लिया गया है। यह दीवार के राजगढ़ किले की है जो की 400 साल पुरानी है। मृ*तकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। बाकी दो लोग परिवार के मुखिया की बहन और बहनोई हैं।

 

 

400 years old wall collapse in Datia Madhya Pradesh

 

 

दतिया के जिलाधिकारी संदीप माकिन ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है। जिलाधिकारी ने बताया है कि गुरुवार यानी आज सुबह लगभग चार बजे यहां पिछले 36 घंटे से हो रही बरसात के कारण किले की दीवार ढह गई, जिसके नीचे एक ही परिवार के नौ सदस्य दब गए थे। उन्होंने बताया है कि स्थानीय लोगों ने दो सदस्यों को तुरंत मलबे से बाहर निकाल लिया था। उनको अस्पताल पहुंचाया गया और ये दो लोग अभी सुरक्षित हैं।

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल तक पहुंच पाने के लिए रास्ता चौड़ा न होने के कारण जेसीबी और पोकलैंड मशीनें वहां नहीं पहुंच पाई थींं। उन्होंने बताया है कि दोपहर तक सात श*वों को बाहर निकाल लिया गया था। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “दतिया में राजगढ़ किले की पुरानी दीवार ढहने से कई अनमोल जिंदगियों की मृ*त्यु का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायी है। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।”

 

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, “घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ तथा जिला प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से अथक प्रयासों के बावजूद भी इन अनमोल जिंदगियों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने लिखा है कि मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमात्मा से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !