Saturday , 7 March 2026
Breaking News

हरियाणा में वसुंधरा-दिया सहित 5 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

हरियाणा: हरियाणा में विधानसभा चुनावों को देखते हुए स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई हैं। इस सूची 40 नेताओं के नाम है। जिसमें राजस्थान प्रदेश के 5 नेताओं को भी जगह दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा में भी सीएम भजनलाल शर्मा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं। इसके अलावा बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया हैं।

 

 

5 leaders including Vasundhara Raje Diya Kumari made star campaigners in Haryana Election

 

 

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अब ये नेता पार्टी का प्रचार-प्रचार करेंगे। देश से मोदी मंत्रिमंडल में 4 नेता शामिल हैं। लेकिन हरियाणा चुनाव में केवल एक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में जाटों के बाद सबसे बड़ा दलित वोट बैंक। शुरू से ही अर्जुनराम मेघवाल को पार्टी बड़े दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट करती आई है। पिछले कार्यकाल में पीएम मोदी ने मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की थी कि बाबा साहेब अंबेडकर के बाद किसी सरकार ने पहली बार देश में दलित को कानून मंत्री बनाया हैं।

 

 

 

 

वहीं इस बार भी अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए अर्जुनराम मेघवाल को हरियाणा भेजा हैं। पड़ौसी राज्य होने की वजह से सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हरियाणा बॉर्डर के 7 जिलों में आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी होगी।

 

 

 

राजस्थान से हरियाणा के 7 जिले सीमा साझा करते है। ये जिले सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी और मेवात है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भी हरियाणा में स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हरियाणा में करीब आधा दर्जन सीटों पर राजपूत वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में संभवत प्रदेश का बड़ा राजपूत चेहरा होने की वजह से उन्हें जगह मिली है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !