Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बूंदी स्टेशन पर ट्रेन की भिड़ंत! मचा हड़कंप

बूंदी: राजस्थान के बूंदी स्टेशन पर रेल हा*दसे की खबर से हड़कंप मच गया। कोटा रेल मंडल में सायरन की आवाज सुनाई देने लगी।  इमरजेंसी व पुलिस- प्रशासन की टीम को अलर्ट किया गया। बूंदी स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को 15 लोगों के घायल होने की सूचना दी। वहीं कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों के पसीने तक छूटने लगे। डीआरएम मनीष तिवारी दल बल के साथ सड़क मार्ग से मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची।

 

 

Train collision mock drill at Bundi station kota

 

 

रेलवे के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। लेकिन वहाँ जाकर पता चला कि यह रेलवे का मॉक ड्रिल एनडीआरएफ टीम के साथ चल रहा है। तब तक स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गयी थी। मॉक ड्रिल का मकसद रेल हा*दसे के बाद कर्मचारियों का कौशल दक्षता जांचना था। संयुक्त अभ्यास के अंतर्गत काल्पनिक गाड़ी सं. 02945 डाउन के स्लीपर और जनरल कोच को एक दूसरे पर चढ़ना दर्शाया गया है।

 

 

 

 

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और रेलकर्मियों ने बोगियों में फंसे घायल यात्रियों को निकालने और चिकित्सा सेवा मुहैया कराने का अभ्यास किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हा*दसे को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना ने मॉक ड्रिल घोषित किया।

 

 

 

इस संबंध में डीआरएम कोटा ने सोशल मीडिया एक्स पर भी ट्वीट किया है। डीआरएम कोटा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “आज बूंदी स्टेशन पर दुर्घटनाओं के मद्देनजर जानमाल की क्षति की रोकथाम एवं आपातकालीन परिस्थितियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता व सजगता को परखने हेतु एनडीआरएफ एवं रेलवे विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त फुल स्केल मॉकड्रील अभ्यास काआयोजन किया गया।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !