Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दलित लड़के को नि*र्वस्त्र करके नचाया, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामना आया है। यहाँ एक कार्यक्रम के दौरान एक लड़के को तार चुराते हुए पकड़ा गया। इसके बाद 12 वर्षीय दलित लड़के को कथित तौर पर नि*र्वस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया गया और वीडियो भी बनाया गया। कोटा शहर पुलिस ने आज शनिवार सोशल मीडिया एक्स पर भी इसकी जानकारी दी है।

 

 

Youth Dance viral video social media kota police news 14 sept 24

 

 

जिसमें पुलिस ने एक्स पर लिखा है कि, “कोटा शहर पुलिस थाना आरके पुरम की टीम द्वारा नाबा*लिग बालक को नि*र्वस्त्र कर मा*रपीट करने व नचाने वाले वाली घटना में आरोपीगणों की त्वरित तलाश कर गिर*फ्तार किया गया है। कोटा शहर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।”

 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला आया सामने: 

ऑनलाइन मीडिया पर एक क*थित वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का चार-पांच लोगों के साथ एक गाने पर नाच रहा है। वीडियो के अनुसार लड़के को मुस्कुराते हुए नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला वीडियो मिलने और पीड़ित का पता चलने के बाद सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

 

 

पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार बीते शुक्रवार रात को उनका बेटा जीएडी सर्किल में आयोजित एक मेले में कॉमेडी कार्यक्रम में गया हुआ था। रात 1 से 4 बजे के बीच करीब चार-पांच लोगों ने उनके बेटे को घेर लिया और तार चोरी करने का आरोप लगाकर पीट दिया।

 

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को नि*वस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया और वीडियो बनाई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम तथा यौ*न अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार:

पुलिस बताया कि इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र सहित छह लोगों को गिर*फ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर उर्फ ​​बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ ​​विक्कू, उसका बेटा ययाति उपाध्याय उर्फ ​​गुनगुन, गौरव सोनी, संदीप सिंह उर्फ ​​राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सैन के रूप में हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !