Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कार के नीचे आया अजगर, आधे घंटे द*हशत में रहा परिवार

कोटा: कोटा शहर में अजगर सांप लगातार बाहर निकलकर आ रहे है। ऐसा ही एक मामला फिर कोटा शहर के प्रताप नगर आवासीय कॉलोनी के एक मकान में देखने को मिला है। यहाँ पर 7 फीट लंबा अजगर सांप घर में घुस गया, जो रेंगता हुआ कार के नीचे जा बैठा। जिसकी वजह से परिवार के लोग आधे घंटे तक द*हशत में रहे।

 

 

python snake rescued from under the car in kota

 

 

परिवार के लोगों ने घर में लगे सीसीटीवी फूटेज में देखे तो अजगर घूमता हुआ नजर आया। इसके बाद परिवार के लोगों ने स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को सुचना दी। सूचना पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। गोविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात 1 बजे के आसपास की है। घर में मौजूद परिवार के सदस्य सीसीटीवी फुटेज चैक कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में एक लंबा अजगर घर में रेंगता हुआ दिखाई दिया।

 

 

 

इसके बाद अजगर की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता लगा अजगर पोर्च में खड़ी कार के नीचे बैठा हुआ है। परिवार के सदस्यों ने कमरे का अंदर से लॉक लगा लिया ताकि अजगर अंदर ना घुसे। सूचना मिलने पर रात के 1 बजे मौके पर गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। तब जाकर घर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अजगर करीब 20 किलो वजनी था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !