Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भैंस चुराई – 55 हजार में बेची – पुलिस ने दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने भैंस चोरी के आरोपी को गिर*फ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जुबैर पुत्र मुफीद उर्फ भूरा निवासी पचीपल्या जिला सवाई माधोपुर है। इसके साथ पुलिस ने आरोपी से चोरी गयी भैंस को बेचकर प्राप्त राशि 55 हजार रुपए भी बरामद किए है। मानटाउन थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

 

 

Buffalo Mantown Sawai madhopur police news 26 sept 24

 

 

उन्होंने बताया कि मानटाउन पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी जुबैर पुत्र मुफीद उर्फ भूरा निवासी पचीपल्या जिला सवाई माधोपुर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चोरी के प्रकरण का खुलासा कर प्रकरण में चोरी गयी भैंस को बेचकर प्राप्त राशि 55 हजार रुपए भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुने में चरती भैंस को किराये की पिकअप में लादकर हरियाणा ले जाकर बूच*डखाने में बेच देते थे।

 

 

 

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित जितेन्द्र सैनी पुत्र गोपाल निवासी भढेरडा जिला सवाई माधोपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गत दिनांक 15 सितंबर 2024 को दोपहर को 2 से 3 बजे के बीच प्रार्थी की मां तुलसा देवी अपनी भैंसों को साहूनगर स्कुल सवाई माधोपुर के पास चरा रही थी। जहां से चोर भैंसों को चुरा कर ले गये, जो पिकअप में ले जाते सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे है। इस संबंध में थाने पर मामला दर्ज किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !