Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

8 दिन पीछा किया, तब जाकर पकड़ में आए ह*त्या के आरोपी

मुख्य आरोपी हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव रेंज स्तर पर और सहयोगी सर्किल स्तर पर टॉप 10 वांटेड की सूची में है शामिल

झुंझुनू: राजस्थान के झुंझुनू जिले की सिंघाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ह*त्या के मुख्य आरोपी हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव और सहयोगी सर्किल नौरंग लाल यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

पुलिस ने बताया कि थाना सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में गत 18 सितंबर की शाम को घर में घुसकर एक महिला सज्जना देवी की गो*ली मा*रकर ह*त्या के मामले में पुलिस ने 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव उर्फ बच्चिया पुत्र हरफूल सिंह निवासी सातडिया सिंघाना एवं सहयोगी ब*दमाश नौरंग लाल यादव पुत्र गुरुदयाल निवासी कलाखरी सिंघाना को जयपुर में निवारू रोड पर नांगल पुलिया के पास से गिर*फ्तार किया है।

 

 

Singhana Jhunjhunu Police news 28 sept 24

 

 

 

मामले में घटना के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने गिर*फ्तार कर लिया हैं। एसपी शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में गत 19 सितंबर को श्यामपुर निवासी जितेंद्र जाट ने रिपोर्ट दी कि कल शाम हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव और उसके साथियों ने पुरानी रं*जिश को लेकर उसकी सास सज्जना देवी निवासी खानपुर के घर में घुसकर गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी है। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान सीओ बुहाना नोपाराम भाकर द्वारा शुरू किया गया।

 

 

 

 

एसपी चौधरी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों विकास उर्फ कोला, आकाश उर्फ जेडी, सतीश उर्फ मुसिया व मोनू उर्फ मोनूपाल को पूर्व में गिर*फ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी उमेश यादव व सहयोगी नौरंग लाल की तलाश एसएचओ सिंघाना कैलाश चंद यादव व उनकी टीम ने गुढ़ा, उदयपुरवाटी, खंडेला, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़, चोमू व हरमाड़ा में की। इसी दौरान मुखबिर से आरोपियों के निवारू रोड इलाके में होने की सूचना मिली।

 

 

 

 

जिस पर टीम वहां पहुंची और होटल -ढाबों इत्यादि सभी जगह तलाश की। नांगल पुलिया के पास से 20 हजार के इनामी हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव व उसके साथी 10 हजार के इनामी नौरंग लाल को दस्तयाब कर गिर*फ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एसएचओ कैलाश चंद यादव की विशेष भूमिका रही, टीम में एएसआई धूड सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार व विक्रम शामिल थे।

 

 

एसपी चौधरी ने बताया कि गिर*फ्तार इनामी हिस्ट्री*शीटर उमेश यादव रेंज तथा सहयोगी रिश्तेदार नौरंग लाल सर्किल व थाना स्तर पर टॉप 10 वांछित बद*माशों की सूची में शामिल है। उमेश के विरुद्ध थाना सिंघाना, खेतड़ी, चिड़ावा, सूरजगढ, खेतड़ी नगर, कुन्हाडी जिला कोटा व हरियाणा के लोहारू,सदर नारनौल व नांगल चौधरी में ह*त्या, चोरी, ह*त्या का प्रयास, धो*खाधडी कर फ*र्जी कागज तैयार करने व मा*रपीट के करीब 2 दर्जन प्रकरण तथा नौरंग लाल के विरुद्ध थाना सिंघाना व हरियाणा के थाना शहर नारनौल में 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !