Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वर्दीधारी महिलाओं के चतुर्थ राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का सीडीटीआई का हुआ आयोजन

जयपुर: सीडीटीआई, जयपुर में जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं के चतुर्थ राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का बीपीआरएंडडी द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें जेल विभाग के महानिदेशक, अपर महानिदेशक, महानिरीक्षक, अधीक्षक, प्रहरी, विषय विशेषज्ञ, गैर सरकारी संस्‍थाओं के लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्‍मेलन का शुभारंभ गृह राज्‍य मंत्री, भारत सरकार बंडी संजय कुमार द्वारा गुरुवार को किया गया था। सम्मेलन का समापन समारोह शुक्रवार को प्रदेश के उप-मुख्‍यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

 

Fourth national conference of uniformed women organized in jaipur

 

 

 

इस मौके पर बैरवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्‍य जेल प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करना है ताकि समग्र सुधारात्‍मक प्रणाली का विकास हो सके। सम्‍मेलन के दौरान महत्‍वपूर्ण योजनाएं प्रस्‍तुत की गई जो भविष्‍य में जेलों में सुधार की दिशा में महत्‍वपूर्ण साबित होगी। महानिदेशक बीपीआरएंडडी राजीव शर्मा ने बताया कि इस सम्‍मेलन का मुख्‍य उद्देश्‍य जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं के महत्‍वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना था।

.

 

 

सीडीटीआई के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि सम्‍मेलन के दौरान जेल अधिकारियों को अपने अनुभव साझा करने, नई नीतियों पर विचार विमर्श करने और जेल प्रणाली को और अधिक समावेशी एवं प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने का अवसर मिला। इस सम्‍मेलन में देशभर के प्रख्‍यात विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्‍वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया।

 

 

यह सम्‍मेलन जेल प्रशासन में महिलाओं के योगदान को सम्‍मानित करने के साथ साथ उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों को समझने और उनके समाधान के उपाय तलाशने का एक महत्‍वपूर्ण प्रयास था। इस समारोह में महानिदेशक बीपीआरएंडडी राजीव शर्मा,  महानिदेशक जेल उत्‍तरप्रदेश पीवी राम शास्‍त्री व महानिरीक्षक, बीपीआरएंडडी रेखा लोहानी ने महत्‍वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !