Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

11 लाख रुपए के मोबाइल लौटाएं मालिकों को, खिल उठे चेहरे

बूंदी: बूंदी पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान चलाते हुए चोरी किए गए 55 मोबाइल बरामद कर उन्हें मालिकों को लौटाए हैं। पुलिस ने बताया कि इन मोबाइल की कीमत 11 लाख रुपये है। बूंदी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बीते मंगलवार को मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए है। खोए हुए मोबाइल को पाकर मालिकों के चेहरों खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामद करने में साइबर थाना व डीसीआरबी शाखा की विशेष भूमिका रही है।

 

 

Bundi Police Return mobiles worth Rs 11 lakh to owners

 

 

यह चौथा अवसर है जब पुलिस ने मोबाइल लौटाए हैं। एसपी राजेन्द्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एन्टी वायरस के तहत जिले में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए डीसीआरबी शाखा व साइबर पुलिस थाना बून्दी एवं अन्य पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू की गयी थी। पुलिस टीमों द्वारा कई दिनों तक तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया।

 

 

 

 

 

इस कार्रवाई में 11 लाख रुपए की कीमत के अलग-अलग कंपनियों के 55 मोबाइल फोन को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है। एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने अपील की है कि जब भी अपना मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर सीईआईआर पोर्टल पर आईएमईआई बलाक करने की प्रक्रिया करें एवं नजदीकी पुलिस थाने पर या साइबर थाना या इस कार्यालय की डीसीआरबी शाखा मे इसकी रिपोर्ट पेश करें। इस अभियान मे सब इंस्पेक्टर किरदार अहमद एएसआई रणवीर सिंह, हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, टीकमचन्द, कांस्टेबल गिरिराज अशोक, महावीर रामप्रताप की सराहनीय भूमिका रही ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !