सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कों जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चालक को भी गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने चालाक नरसी पुत्र कल्लूराम निवासी रोशनपुरा, जिला टोंक को गिर*फ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गश्त के दौरान बीएसएनएल ऑफिस के पास चौथ का बरवाड़ा के पास से अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चालक नरसी पुत्र कल्लूराम निवासी रोशनपुरा, जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल रामप्रसाद, अनिल और
हीरालाल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
