Saturday , 7 March 2026
Breaking News

फारेस्ट विभाग ने पकड़े 2 मगरमच्छ 

कोटा: राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है। ऐसे में गर्मी भी बढ़ी है। इस बदलते हुए मौसम के साथ कोटा जिले में मगरमच्छ के बाहर निकलने की घटनाएं सामने आ रही है। यहाँ फारेस्ट विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से दो मगरमच्छ रेस्क्यू किए है। इसके बाद दोनों को सुरक्षित डेम में रिलीज किया गया है।

 

Forest department caught 2 crocodiles in kota

 

 

फारेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे बोरखेड़ा में रेल विहार कॉलोनी में चार फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था, जो पत्थर के स्टॉक में टहल रहा था। यहाँ मगरमच्छ को देख हड़कंप सा  मैच गया। लाडपुरा रेंजर की सूचना पर मौके पर गए। इसके बाद 15 मिनट में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। दूसरी घटना आज सुबह सोमवार करीब 7 बजे के आसपास की है। आर्मी एरिया में हाड़ौती गेट के सामने 5 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था।

 

 

 

 

मगरमच्छ सेना के ट्रक के टायर के पास बैठा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों की उसपर नजर पड़ी। सूचना पर मौके पर गए। करीब 15 मिनट में उसे रेस्क्यू कर पकड़ा। दोनों मगरमच्छ को सुरिक्षत तरीके से डेम में रिलीज किया गया। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के दिनों में नहर और नालों में पानी बहाव के साथ मगरमच्छ बहकर खाली प्लॉटों में आ गए है। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्लाटों में पानी सूख रहा है। गर्मी के चलते मगरमच्छ बाहर निकलने लगे है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में राजपाल, पंकज, सुनील, हरिप्रकाश, अमजद खान शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !