Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रबी फसल की बुआई से पहले 506 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

जयपुर: कृषि आदानों यथा उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशी की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त कृषि द्वारा सभी जिला एवं खण्डीय कृषि अधिकारियों को विभिन्न कृषि आदान निर्माता, विक्रेता एवं खुदरा व्यवसायियों द्वारा की जा रही अनियमिततओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
Show cause notice to 506 vendors before sowing of Rabi crop in rajasthan
कृषि अधिकारियों को दुकानों पर बिना प्राधिकार पत्र या विनिर्माण प्रमाण पत्र के उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, बिल बुक एवं स्टाफ रजिस्टर निर्धारित प्रारूप में संधारित नहीं करना, अप्रमाणिक स्टॉक रजिस्टर उपयोग में लेना व अन्य प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
आयुक्त कृषि चिन्मयी गोपाल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा चलाये गये एक दिवसीय विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत पूरे राज्य में विभागीय अधिकारियों द्वारा 997 निरीक्षण किये गये, जिसमें कृषि आदान निर्माता, विक्रेता एवं खुदरा व्यवसायियों के अनियमितता, का*लाबाजारी व ज*माखोरी पाये जाने पर 506 को कारण बताओ नोटिस, 49 के विक्रय पर रोक, 10 के प्राधिकार पत्र निलम्बित किये गये है। साथ ही एक उर्वरक जब्ती कार्यवाही के अन्तर्गत बिना लाइसेन्स के बंसल खाद बीज भण्डार सीकरी, डीग के सात अवैध गोदामों पर डीएपी के 3639, यूरिया के 7046, एसएसपी के 540 और जिंक सल्फेट के 20 कट्टे जब्त किये गये है।
उन्होंने बताया कि कृषि आदान विक्रेताओं एवं निर्माताओं के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर कृषि आदानों से सम्बन्धित नियमों, अधिनियमों व उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत बिक्री पर रोक, जब्ती, लाइसेन्स निलंबन या निरस्तीकरण जैसी कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है राज्य के सभी जिलों में प्रतिवर्ष रबी व खरीफ फसलों की बुआई से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता के लिए माह सितम्बर, अक्टूबर और मई, जून में विशेष गुण नियंत्रण अभियान संचालित किये जाते हैं। गुण नियंत्रण अभियान के तहत उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी के नमूने लेने की प्रक्रिया राजकिसान पोर्टल के ‘ ‘‘RajAgriQC” ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सम्पादित की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !