Sunday , 6 September 2026
Breaking News

दिल्ली का सीएम आवास सी*ल, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर हड़कंप मच गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है कि उनके कहने पर पीडब्लूडी ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकालकर आवास को सी*ल कर दिया है। दिल्ली के सीएम ऑफिस की तरफ से आरोप लगाया गया है कि देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास को खाली करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के इशारे पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने जबरदस्ती मुख्यमंत्री आतिशी का सामान मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से बाहर निकाला है।

 

 

Delhi CM house know what is the whole matter

 

 

 

दिल्ली सीएम ऑफिस ने आरोप लगाया है कि एलजी की ओर से बीजेपी के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही बीजेपी अब सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है। हालांकि, बीजेपी का कहना है कि सीएम आतिशी ने बंगले पर अ*वैध कब्जा किया है।

 

 

 

पूरा मामला तब सामने आया जब  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसी के बाद आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाया गया। नई सीएम आतिशी हाल ही में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इसी सरकारी आवास में शिफ्ट हुई थीं। हालांकि, अब सीएमओ की ओर से उनका बंगला खाली कराने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ 9 साल से भी ज्यादा समय से इसी बंगले में रह रहे थे।

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास नहीं देने का लगाया आरोप:

आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली में 27 साल से चुनाव हार रही है। अब जीत नहीं पा रहे हैं तो कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा कर लो। मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करने की नई लालसा और इच्छा पैदा हुई है।

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने घर खाली कर दिया है, जिसको लेकर इन्होंने दुष्प्रचार फैलाया। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बारे में लिखकर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी को उस आवास में जाना था। कहने के बाद भी मुख्यमंत्री आवास आतिशी को अलॉट नहीं किया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने वहां पर मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की, बैठक करने के बावजूद वहां के स्टाफ को खाली करा दिया। कैंप कार्यालय भी वहां नहीं चलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !