Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उमर अब्दुल्लाह चुने गए विधायक दल के नेता

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्लाह ने गुरुवार को बताया कि उमर अब्दुल्लाह को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। फारुख अब्दुल्लाह ने मुख्यमंत्री चुनने और गठबंधन में शामिल दलों के साथ बैठक करने को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि कल बैठक होगी। सीएम पद को लेकर भी जल्द ही दावेदारी पेश होगी। वहीं उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक हुई है।

Omar Abdullah elected leader of National Conference legislative party

मैं दिल की गहराई से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और एक मौका दिया कि मैं राजभवन जाकर हुकूमत बनाने का दावा पेश करूं। कांग्रेस से बातचीत चल रही है ताकि उनका समर्थन मिले। उन्होंने कहा कि 4 निर्दलीय विधायकों ने भी हमें अपना समर्थन दिया है। दस साल बाद हुए जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने जीत दर्ज की है।

जम्मू कश्मीर में किसे कितनी सीटें मिलीं?

जम्मू कश्मीर में हाल ही में 8 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आ चुके है। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें, बीजेपी को 29, कांग्रेस को 6, पीडीपी को 3, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) को 1, जम्मू और कश्मीर पीपुल कॉन्फ़्रेंस (जेपीसी) को 1, आम आदमी पार्टी को 1 और निर्दलीय को 7 सीटें मिली है।

दस साल पहले हुए चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद पीडीपी और बीजेपी ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। इसमें महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन ये सरकार पांच साल भी पूरे नहीं कर पाई। इसके बाद पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को रद्द करते हुए जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा हटा दिया गया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !