Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मकान में लगी आग, 3 दमकलों की मदद से 1 घंटे में पाया काबू

कोटा: कोटा के गुमानपुरा इलाके में वल्लभनगर स्थित में एक मकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। सूचना मिलने पर पर 3 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की आग लगने के दौरान घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था।  अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से मकान में आग लगने की सूचना मिली थी।

 

 

Fire incident on the second floor of the house in kota

 

 

मकान नरेन्द्र प्रताप सिंह का है। मिली जानकारी के अनुसार मकान खाली रहता है और दूसरी मंजिल पर कबाड़ रखा हुआ है। दूसरी मंजिल पर रखे कबाड़ में आग लगी थी। सूचना मिलने पर एक गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया और आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई।

 

 

 

लेकिन, आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी की ऐसे में दो दमकले और मौके पर रवाना की गई। तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। सूचना मिलने के बाद मकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !