नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों और लोकसभा उपचुनाव के लिए शनिवार देर शाम को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। केरल की वायनाड सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने उम्मीदवार का नाम जारी कर दिया है।
बीजेपी ने वायनाड सीट से नाव्य हरिदास को मैदान में उतार है। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर उतर रही हैं। राजनीति के मैदान में पहली बार वो बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगी। केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला लिया था। ऐसे में वायनाड सीट को खाली थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

