जयपुर: राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तक 94 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि दौसा में सर्वाधिक 21 उम्मीदवारों और सलूम्बर में सबसे कम 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। महाजन ने बताया कि 94 अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत नामांकन-पत्रों की कुल संख्या 118 है, जिनकी संवीक्षा सोमवार 28 अक्टूबर को सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी।
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान 13 नवम्बर को होगा और मतों की गिनती 23 नवम्बर को की जाएगी। महाजन के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों के साथ प्रस्तुत किए गए शपथ-पत्र आयोग के मोबाइल एप ‘केवाईसी’ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
कोई भी नागरिक और आम मतदाता इन शपथ-पत्रों में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यताओं, चल-अचल सम्पति और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सम्बंधित अभ्यर्थियों को आगामी 31 अक्टूबर से 11 नवम्बर के बीच 3 बार स्थानीय समाचार-पत्रों और समाचार चैनल में प्रकाशित अथवा प्रसारित किए जाने आवश्यक हैं।
Tags By Election By Election 2024 Election 2024 Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Nomination Rajasthan Rajasthan Assembly By Election 2024 Rajasthan By Election Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार
ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट
नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
