Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने बौंली प्राथमिक स्कूल का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं.3 सहशाला बौंली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण करवाने, विद्यालय की छत साफ करवाने और हैंडपंप के इर्द-गिर्द सोखता गड्ढा बनवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिला कलेक्टर ने विद्यालय में चौथी और पांचवीं के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी गणित व अंग्रेजी में प्रगति जानी। जिला कलेक्टर ने बच्चों को सवेरे माता-पिता को नमस्ते कहने और कभी झूठ नहीं बोलने की सीख दी। जिला कलेक्टर ने बच्चों से घरों में शौचालय के बारे में पूछताछ की और जिन बच्चों के घरों में शौचालय नहीं होने की जानकारी मिली, ग्राम सचिव को वस्तु स्थिति का पता लगाकर नियमानुसार शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में जल संग्रहण संरचना बनवाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

District collector inspected Primary School bonli
जिला कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी उपस्थिति में पौधरोपण का कार्य करवाएं और जहां वे प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकें, तो शाम तक पौधरोपण कार्यक्रम का सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को एक पखवाड़े बाद निरीक्षण करने और प्रगति से उन्हें अवगत करवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बौंली बद्रीलाल राठौड़, तहसीलदार बौंली महेन्द्र मीना, सरपंच बौंली राजेश गोयल सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण:- जिला कलेक्टर ने इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ब्लॉक बौंली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के भवन और शौचालय व्यवस्था को देखा और इनमें अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में रखीं पाठ्य पुस्तकों का अवलोकन किया और इन्हें तुरंत संबंधित विद्यालयों में वितरण के लिए भिजवाने के निर्देश एसीबीईओ को दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !