Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नरेश मीणा पर कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन

जयपुर: राज्य में विधानसभा उपचुनाव-2024 में सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहे है। उपचुनाव के चलते कांग्रेस ने बागी हुए नरेश मीणा पर सख्त एक्शन लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आधिकारिक उम्मीदवार कस्तूर चंद मीना के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के कारण नरेश मीणा को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। नरेश मीणा केवल इस बार ही बागी नहीं हुए है।

 

 

congress suspended naresh meena from congress party Rajasthan News

 

 

इससे पहले भी वह कांग्रेस से दो बार बागी हो चुके है। विधानसभा चुनाव 2023 में नरेश मीणा ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तब नरेश मीणा को करीब 43 हजार वोट मिले थे। जिसका सीधा फायदा भाजपा ने उठाया था। इसके बाद कांग्रेस ने नरेश मीणा को 6 साल के लिए पा​र्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान नरेश मीना को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया था।

 

 

congress suspended naresh meena from congress party Rajasthan News

 

लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही फिर से नरेश ने दौसा से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहीर करते हुए पार्टी को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि, प्रदेश नेतृत्व की समझाइश पर नरेश मान गए थे। लेकिन अब विधानसभा उपचुनाव के चलते फिर नरेश बागी हो गए है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए नरेश मीना अब देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे है। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवम्बर मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवम्बर को आएंगे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !