Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

होम वोटिंग: 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहला चरण पूरा

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 क्षेत्रों में से 5 रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा घर से मतदान (होम वोटिंग) की प्रक्रिया का पहला चरण गुरुवार को पूरा हो गया है। झुंझुनू और सलूम्बर में आज शुक्रवार को भी होम वोटिंग की जाएगी। बीते सोमवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया में प्रथम चरण में अब तक कुल 2,882 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

 

 

Home Voting First phase completed in by election rajasthan

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले कुल 3,193 मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रारूप 12डी में आवेदन करने पर यह सुविधा दी गई हैं। इनमें से अब तक 2,983 मतदाताओं को मतपत्र जारी किए गए हैं, जिनमे से 2,097 बुजुर्गों और 785 दिव्यांग जन ने इस सुविधा का उपयोग कर मतदान कर लिया है।

 

 

 

 

महाजन के अनुसार, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कुल 67 मतदाता अपने घर अनुपस्थित मिले, जिनके लिए दूसरे चरण में 9 एवं 10 नवम्बर को होम वोटिंग करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 34 अन्य मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए आवेदन के बाद से मृ*त्यु हो गई है।

 

 

 

सम्बंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, होम वोटिंग के लिए अब तक सर्वाधिक मतदान देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहां कुल 564 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. इसी प्रकार, सलूम्बर में 525, झुंझुनू में 501, खींवसर में 399, दौसा में 370, चौरासी में 308 और रामगढ़ में 215 मतदाताओं ने घर से मतपत्र के जरिए अपने वोट डाले हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !