Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

SI भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े 2 युवक

जयपुर: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने की मांग को लेकर जयपुर में रविवार दोपहर से गोपालपुरा स्थित हिम्मत नगर में दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। करीब 23 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी दोनों नीचे नहीं उतरे हैं।  दोनों युवकों ने वीडियो जारी कर राज्य सरकार से भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

 

 

Two youths climbed on the tank demanding cancellation of SI recruitment in Jaipur

 

 

सूचना पर डीसीपी (पूर्व) तेजस्विनी गौतम, एडिशनल डीसीपी आशाराम चौधरी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है। सूचना पर सिविल डिफेंस टीम ने टंकी के नीचे चारों तरफ जाल भी लगाया है। टंकी पर चढ़ने वाला लादूराम गोदारा नागौर और विकास विधूड़ी टोंक जिले का निवासी है। दोनों युवकों ने टंकी से एक बैनर भी लटकाया हुआ है, जिसमें लिखा था कि एसआइ भर्ती रद्द क्यों नहीं की गई।

 

 

 

पुलिस ने आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनसे बात भी की। परंतु उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी। दोनों युवकों ने कहा कि हमारे कुछ साथियों को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलवाया जाए। इसके बाद सीएम लेटर जारी कर भर्ती परीक्षा रद्द करने की घोषणा करें। इसके बाद ही वो टंकी से नीचे उतरेंगे।

 

 

यह लिखा हुआ है बैनर पर:

आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा ने परीक्षा से एक माह पहले ही पेपर आयोग के सदस्यों को बांट दिया था। सब कुछ साफ हो चुका है, प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। इन्हें आखिर कब तक बचाया जाएगा। पेपर लीक के मुख्य आरोपी यूनिक भांबू और सुरेश ढाका की गिरफ्तारी न होने के बावजूद 13 से अधिक एफआइआर, 50 ट्रेनी थानेदारों सहित कुल 160 गिर*फ्तारियां।

 

मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी तेजस्विनी गौतम से मोबाइल पर हुई वार्ता में दोनों युवकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने की बात कही है। इस पर डीसीपी ने उन्हें साथ में चलने को कहा, लेकिन वे नीचे नहीं उतरे। युवकों का कहना था कि सभी जांच एजेंसियां परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश कर रही हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक परीक्षा को रद्द नहीं किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !