Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

खड़गे मुझ पर बहुत नाराज हो रहे हैं – योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक टिप्पणी पर जवाब दिया है।

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिना योगी आदित्यनाथ का नाम लिए उनके पहनावे और शक्ल सूरत का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा था। योगी आदित्यनाथ ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन दिन से कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी मुझ पर बहुत नाराज हो रहे हैं।

Mallikarjun Kharge is very angry with me - CM Yogi AdityanathMallikarjun Kharge is very angry with me - CM Yogi Adityanath

उन्होंने कहा कि खड़गे जी मैं एक योगी हूं और एक योगी के लिए देश पहले होता है। राजनीतिक स्वार्थ बाद में। यही अंतर है एक योगी में और आप में। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए देश पहले है क्योंकि मेरे नेता मोदी ने यह बताया है कि पहले हर काम देश के नाम लेकिन आपके लिए कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति पहले है। उन्होंने कहा है कि यही कारण है कि आप न सच्चाई बोल पा रहे हैं न समझ पा रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा था?:

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कौन एक साधु के वेश में रहते हैं, एक अच्छे राजनेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री भी बने हैं। गेरुआ कपड़े पहनते हैं और सर पर बाल भी नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसे एक नेता हैं, बीजेपी ने पैदा किए हैं। मैं बीजेपी को यह कह रहा हूं या तो सफेद कपड़े डालो या तो संन्यासी के कपड़े डालते हो, गेरुआ डालते हो तो राजनीति से बाहर हो जाओ। खड़गे ने कहा था कि उसकी पवित्रता क्या रही, एक तरफ गेरुआ कपड़े डालते हो, दूसरों को उपदेश देते हो, बटेंगे तो कटेंगे बोलते हो।

आप का काम तो सबको जोड़ना है, सबसे प्रेम से बात करना है, सबको एक रखना है। ये लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं और गरीबों की बात करते हैं। लोगों में विष भर रहे हैं। लोगों को तोड़ने का काम कर रहे हैं इसलिए इनसे होशियार रहना जरूरी है। अगर ऐसे लोगों को घर में नहीं बिठाएंगे तो संविधान की जगह मनुस्मृति आ जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !