Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में किस पार्टी की बन रही सरकार

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हो गए हैं। अधिकांश सर्वे महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। सर्वे के आंकड़ों से पहले बता दें कि ये केवल एग्जिट पोल्स हैं। नतीजे इससे अलग हो सकते हैं।

 

exit poll of Maharashtra

 

 

 

मैटराइज सर्वे एजेंसी ने महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 150-170 पर बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों को बढ़त बताई है। वहीं 110 से 130 सीटों पर कांग्रेस और उसके गठबंधन की पार्टियां आगे हैं। अन्य को 8 से 10 सीटें दी गई हैं।

पीपल्स पल्स के पोल में महायुति को 182 और महा विकास अघाड़ी को 97 सीटें दी गई हैं।

महाराष्ट्र में टाइम्स नाउ-जेवीसी ने एनडीए को 150 से 167, एमवीए को 107-125 और अन्य को 13 से 14 सीटों पर आगे दिखाया है।

चाणक्य स्ट्रैटजीज ने बीजेपी वाले महायुति गठबंधन को 152 से 160, कांग्रेस वाले महा विकास अघाड़ी गठबंधन को 130-138 और अन्य को छह से आठ पर बढ़त दिखाई है।

लोकशाही मराठी-रुद्र सर्वे ने एनडीए को 128-142, एमवीए को 125-140 और अन्य के 18-23 सीटों पर जीतने का अनुमान जताया है।

पी-मार्क ने महायुति को 137-157 सीटें और महा विकास अघाड़ी के 126-146 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !