कोटा: कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने दादाबाड़ी स्थित वंडर मार्ट में चोरी के आरोपी को पुलिस ने 4 दिन बाद गिर*फ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सोनू सुमन निवासी लाडपुर केशवरायपाटन जिला बूंदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोटा और बूंदी में 8 मामले दर्ज है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 98 हजार 630 रुपए की नकदी, चांदी का सिक्का सहित चोरी के काम में लिए औ*जार बरामद किए है। दादाबाड़ी थाना सीआई नरेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी रात के समय मॉल, घर एवं दुकानों की छतों पर चढ़कर अंदर घुसकर नगदी और सामान चोरी कर ले जाता था।
पूछताछ करने पर आरोपी ने आरएस मार्ट बोरखेड़ा, एसएस मार्ट बोरखेड़ा और हाड़ौती सुपर मार्केट बोरखेड़ा में चोरी करना कबूला है। आरोपी से वंडर मार्ट में चोरी की गई रकम, वारदात में काम मे लिए औ*जार, पहने हुए कपड़े जब्त किए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
