Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विशाल निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर 27 नवंबर को

सवाई माधोपुर: आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर द्वारा विशाल निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर 27 नवंबर को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष) फलोदी में आयोजित किया जाएगा।
आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय शंकर बैरवा ने बताया कि शिविर में डॉ. विजेन्द्र सिंह मीना द्वारा सर्जन-पाइल्स, फिस्टूला, गुदा रोग के रोगियों की जांच कर उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

 

 

free Ayurveda medical consultation and check-up camp on 27th November in sawai madhopur

 

 

वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता बसवाल द्वारा महिलाओं की सफेद पानी, मासिक धर्म और गर्भाशय से संबंधित बीमारियों का आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। शिविर प्रभारी डॉ. राधेश्याम गंगवाल ने बताया कि शिविर में पेट के रोग, त्वचा के रोग दाद, खाज, खुजली, गठिया, बाय, जोड़ो में दर्द, पुराना जुकाम, बुखार, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर, मानसिक रोग, अस्थमा, पथरी सहित अनेक बीमारियों का परामर्श और औषध दी जाएगी।

 

 

 

 

उपनिदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता में आयुर्वेद और योग के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले आमजन और रोगियों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष फलौदी में हर्बल गार्डन बनाया गया हैं जिसमे विभिन्न प्रकार के 20 के लगभग आयुर्वेद औषधियों को लगाया गया है जिनका आमजन द्वारा अवलोकन किया जा सकता है और उनके उपयोग और प्रयोजयांग की जानकारी डॉ. विजय शंकर बैरवा द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !